फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के बाद कांग्रेस बोली: भाजपा नेता होटल में रुपये लेकर बैठे हैं, हमारे पार्षदों को बुला रहे, अरुण सूद ने कहा- दोनों दलों की ये ओछी राजनीति

Wed, 29 Dec 2021 02:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने बताया कि उन्होंने अपने सात पार्षदों के साथ मंगलवार को बैठक की। एक पार्षद जीत के बाद माता वैष्णो के दरबार में गए हैं। इस दौरान चंडीगढ़ के प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद रहे। बैठक में बाहर से आने वाले फोन कॉल को लेकर चर्चा हुई।  
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी की प्रेसवार्ता के कुछ देर बाद ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने भी एक प्रेसवार्ता कर भाजपा पर मेयर चुनाव के लिए जोड़तोड़ करने का आरोप लगाया। सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता कर चावला ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता शहर के एक होटल में रुपये लेकर बैठे हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस के जीते हुए पार्षदों को अज्ञात नंबरों से फोन कर तोड़ने की जा रही है। फोन पर कांग्रेस पार्षदों से मिलने के लिए कहा गया लेकिन पार्षदों ने इनकार कर दिया। चावला ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद का दावा है कि हर हाल में मेयर उनका होगा। इतने विश्वास के साथ वह कैसे दावा कर सकते हैं, जबकि उनके पास मेयर बनाने के लिए नंबर तक नहीं है। 

चावला ने कहा कि कांग्रेस के सभी 8 पार्षदों ने भाजपा के नेताओं से दूरी बना ली है। चावला ने कहा कि उनके पार्षद बिकाऊ नहीं हैं। इस मौके पर वरिष्ठ नेता डीडी जिंदल, प्रवक्ता राजीव शर्मा और राजेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आरोप झूठे, पंजाब चुनाव में फायदे के लिए दोनों पार्टियां कर रहीं ओछी राननीति: भाजपा
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के आरोपों को झूठा बताते हुए भाजपा ने कहा है कि पंजाब के आगामी चुनावों में फायदा लेने के लिए दोनों पार्टियां इस तरह के आरोप लगा रही हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि आप ने न उन पर आरोप लगाए, न पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन पर और न ही चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े पर। 

उन्होंने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम लिया है, क्योंकि वो पंजाब के चुनाव प्रभारी हैं। उनका चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी ऐसे आरोप लगाकर पंजाब में फायदा लेने की राजनीति कर रही है। कहा कि आप के नेता ओछी राजनीति पर उतर आए हैं। 

सच्चाई ये है कि आप ने खुद अपने 8 पार्षदों को 50-50 लाख रुपये दिए हैं ताकि वो पार्टी में बने रहें। आप से जो भी पार्षद जीते हैं, वो अन्य पार्टियों से ही आए हैं, इसलिए आप खुद ही अपने पार्षदों को लाखों रुपये दे रही है। सूद ने आरोप लगाया कि चुनाव में आप हवाला का पैसा इस्तेमाल कर रही है। कहा कि आप इसलिए पहले आरोप लगा रही है, ताकि जब वो खुद अपना मेयर बनाने के लिए अन्य पार्टियों के पार्षदों की खरीद करें तो अन्य पार्टियों के आरोपों को काउंटर आरोप करार दे सके।

मेयर बनाने के लिए जोड़तोड़ नहीं करेंगे: सूद
अरुण सूद ने कहा कि भाजपा अपना मेयर बनाने के लिए कोई तोड़तोड़ नहीं करेगी। मेयर बनाने के लिए भाजपा किसी के साथ नहीं जाएगी। आम आदमी पार्टी चाहे तो वो कांग्रेस के साथ मिलकर मेयर बना सकती है। सूद ने कहा कि भाजपा चुने हुए जनप्रतिनिधियों से समर्थन मांगेगी और उन्हें बताएगी कि भाजपा ने स्थायी सरकार चलाई है। टिक कर काम किया है और डबल इंजन की सरकार ही शहर का भला कर सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें