नगर निगम चुनाव में भाजपा के जो भी स्टारप्रचारक जनसभा करने के लिए आ रहे हैं वे सब के सब नोटबंदी की बात कर रहे हैं। बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता सतपाल महाराज ने प्रेसवार्ता में कहा कि ‘हालांकि नोटबंदी को लेकर लोग परेशान है, लेकिन फिर भी लोग इसे अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं।
आलम ऐसा है कि अब तो भारत की तर्ज पर विदेशों में भी नोटबंदी का चलन हो गया है। इन देशों में वेनेजुएला, साउथ अफ्रीका और अमेरिका आदि के नाम शामिल हैं।’ सतपाल महाराज नगर निगम चुनाव के चलते भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को शहर आए थे।
सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि इस समय देश प्रसवकाल (नोटबंदी) से गुजर रहा है इसमें थोड़ी पीड़ा तो होगी ही, लेकिन इससे नए भारत का जन्म होगा, देश का विकास कार्य नई बुलंदियों पर जाएगा।