फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने दी 100 करोड़ी मनोहर सौगात, इन बड़ी योजनाओं का मिलेगा लाभ

Thu, 15 Dec 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
विज्ञापन
सीएम खट्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को झज्जर हलके के विकास के लिए करीब 100 करोड़ की विकास योजनाओं का तोहफा दिया। मातनहेल के खेल स्टेडियम में आयोजित झज्जर विकास रैली को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने के लिए वे लगातार प्रदेश में रैलियां कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की ओर से हलके के विकास के लिए रखी गई मांगों को एक-एक करके स्वीकृति देते हुए करीब 100 करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणा मंच से की। 

रैली में मुख्यमंत्री ने संबोधित किया कि पिछले 48 वर्षों में राज्य में जिस किसी भी पार्टी की सरकार बनी, सभी ने लोगों की तकलीफें बढ़ाई और प्रदेश को अंधेरे में छोड़ने का काम किया, विकास के नाम पर केवल नारे लगवाए, जबकि हकीकत में लोगों के गौरव को कम किया। 
विज्ञापन

किलोई में होगा विस रैलियों का दौर खत्म

रैली में सीएम खट्टर - फोटो : अमर उजाला
वहीं प्रदेश के लोगों ने जिस अपेक्षा के साथ प्रदेश में पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाई है, उन पर खरा उतरने के लिए उन्होंने एक विजन और रोड मैप तैयार किया है। 

उसी कड़ी में प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में उन्होंने पिछले दो वर्षों में व्यक्तिगत रूप से दौरा कर वहां की मांग एवं समस्याओं को समझा है और उसी के अनुरूप करोड़ों की विकास परियोजनाओं की घोषणाएं की हैं, भले ही वहां पर विधायक भाजपा का हो या किसी अन्य पार्टी का है। 

किलोई में होगा विस रैलियों का दौर खत्म
उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन सुशासन दिवस पर गढ़ी सांपला कलोई विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे, जो उनके दौरे की 90वीं विधानसभा होगी। 

आज तक किसी भी मुख्यमंत्री ने दो वर्षों में 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा नहीं किया, यह एक रिकॉर्ड है। भले ही चुनावी वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री अपने स्वार्थ के लिए वोट मांगने सभी विधानसभा क्षेत्रों में आते हैं। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष बाद अगर लोगों को भाजपा सरकार का कार्य अच्छा लगे तो उन्हें फिर वोट देना, अन्यथा नहीं। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है।

खट्टर साहब का ना छोरी अर ना बटेऊ : धनखड़

कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ - फोटो : अमर उजाला
पंचायत एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने रैली के दौरान चुटकी लेते हुए कहा कि खट्टर साहब कै तो ना छोरी है अर ना बटेऊ। अगर होते तो के बैरा सोनिया गांधी की तरह ये हमसे भी उनके काम करवाते, लेकिन अब तो सारा हरियाणा ही इनका है।

ये सभी के लिए काम करने की सोच रखने वाले सीएम हैं। धनखड़ ने कहा कि कुछ लोग झज्जर विकास रैली में न होकर मातनहेल में करवाए जाने की बात कर रहे थे, वे उनसे पूछना चाहते हैं कि क्या मातनहेल झज्जर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता। 

उन्होंने कहा कि वे झज्जर में भी रैली आयोजित करवाएंगे। इससे पहले बहादुरगढ़, बेरी, बादली में भी रैली करवा चुके हैं और 25 दिसंबर को गढ़ी-सांपला-कलोई में रैली करवा रहे हैं। उन्होंने विपक्षी पार्टियों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि पिछले एक महीने में झज्जर जिले में तीन रैलियां करवा चुके हैं और आगे भी करवाते रहेंगे। 
विज्ञापन

फौगाट की सारी बात माफ : सीएम

सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala
सीएम आने से पहले ही विधायक ने किया रैली का बायकाट
बहादुरगढ़ से भाजपा विधायक नरेश कौशिक ने सीएम आने से पहले ही रैली का बॉयकाट कर दिया। नरेश कौशिक पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को स्टेज पर जगह न दिए जाने से नाराज थे। 

उन्होंने जिलाध्यक्ष और रैली संयोजक बिजेंद्र दलाल द्वारा ऐसा किए जाने का आरोप लगाया। दलाल ने कहा कि जिस जगह पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अपमान होगा, वे इसी तरह से उस कार्यक्रम का बहिष्कार कर देंगे। 

वहीं विधायक नरेश कौशिक को जब सीएम आने से पहले स्पीच के लिए बुलाया जा रहा था तो भी उन्होंने इसका विरोध करते हुए सीएम आने से पहले भाषण देने से मनाकर दिया था।

फौगाट की सारी बात माफ : सीएम
स्टेज संचालक बॉलीवुड गायक गजेंद्र फौगाट मंत्री राव नरबीर को जब संबोधन के लिए बुला रहे थे तो उन्होंने पीडब्ल्यूडी की जगह पब्लिक हेल्थ मिनिस्टर बोल दिया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें