हरियाणा में खेती बचाओ यात्रा पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भाजपा ने जमकर निशाना साधा। मंगलवार सुबह ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ट्विटर पर सक्रिय हो गए। सुबह आठ बजे के बाद दोनों वरिष्ठ नेताओं ने हैशटैग राहुल, वाड्रा लाओ ट्विटर पर चलाया, जो थोड़ी ही देर में ट्रेंड करने लगा।
नए कृषि कानूनों पर कांग्रेस के विरोध की शुरू से काट कर रहे धनखड़ ने राहुल को हरियाणा में प्रवेश करने से पहले घेरने की कोई कसर नहीं छोड़ी। धनखड़ व बराला के ट्वीट पर अनेक रिट्वीट भी हुए। कांग्रेस जहां नए कानूनों पर केंद्र सरकार व भाजपा पर जुबानी हमला बोल रही है, वहीं भाजपा ने प्रगतिशील व अन्य किसानों को नए कानूनों की खूबियां बताने की मुहिम चलाई हुई है। सीएम मनोहर लाल खुद मैदान में उतरे हुए हैं।
धनखड़ के ट्वीट
राहुल जी, आज राबर्ट बढेरा जी को बुलवा लो-वो किल्ले म्हारे तरवा द्यो ।
हुड्डा साहब, अंबानी न भी बुलवा लो झज्जर की जमीन छुड़वा दो, आए सो किसाना खातर ये दो काम तो करवा दो, स्वामीनाथन व आपकी रिपोर्ट तै-आप तै लागू ना हुई ।
- राहुल जी, रॉबर्ट वाड्रा व अन्य पूंजीपतियों को साथ लाएं- किसानों की ली जमीनें वापस कराएं।
- कृषि सुधारों का विरोध करने वाली ताकतों के झांसे में नहीं आने वाले हमारे किसान।
सुभाष बराला का ट्वीट
किसान हितैषी राहुल गांधी जी से मेरा आग्रह
किसान भाइयों की जमीन रॉबर्ट वाड्रा जी से वापस करवाएं