फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स को लेकर सिद्धू के तीखे बोल, पंजाब के नेता और पुलिस वाले अमीर कैसे?

Sat, 02 Jul 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
भाजपा नेता नवजोत कौर सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब में ड्रग्स को लेकर भाजपा विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए खुलकर बातचीत की। अमृतसर से विधायक सिद्धू ने मीडिया से बातचीत में न केवल भाजपा पर धावा बोला बल्कि शिअद व पुलिस पर ड्रग माफिया के साथ साठगांठ के आरोप भी लगा दिए। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में हिस्सा लेने के लिए सांसद नवजोत सिद्धू क्यों नहीं पहुंचे। वह तो कोर कमेटी के सदस्य भी हैं इस पर डॉ. सिद्धू ने कहा कि उनहां नूं कुर्सी दा कोई लालच नहीं है। बीजेपी दे पल्ले की है, शुक्र करो मैं यहां आ गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ कई प्रदेशों की सीमा लगती है, पंजाब को छोड़कर अन्य प्रदेशों में नशा क्यों नहीं आता ? यहां आज भी जांच कर ली जाए कि भी कि बीएसएफ के सिपाहियों के पास अधिक पैसा है या फिर सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के पास। उन्होंने यह भी कहा कि यहां लाल बत्ती वाली गाड़ियों में नशा सप्लाई होता है। इशारा कर सत्ताधारी पार्टी के नेताओं पर अटैक करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं की बसों में भी ड्रग की खेप निकलती है। उड़ता पंजाब फिल्म बिल्कुल ठीक पंजाब के हालात पर बनाई गई है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने सीएम बादल से कहा था कि ऐसा आदेश लागू करो कि हर छह माह बाद विधायक व मंत्री अपनी प्रॉपर्टी का ब्योरा दें। पंजाब का गृह मंत्रालय ड्रग तस्करी को रोकने में फेल साबित हुआ है। यहां नेताओं व पुलिस का नेक्सस चल रहा है। आज तक इतने नेताओं का नाम आया। किस नेता को ड्रग तस्करी में सजा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें