फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार पर भाजपा ने किया मंथन: नेताओं का फीडबैक केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा, विस चुनाव में पार्टी को सिर्फ दो सीटों पर मिली जीत

Tue, 15 Mar 2022 11:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई पार्टी की बैठक में प्रदेश के पदाधिकारियों से चुनाव का फीडबैक लिया गया। इसको केंद्र में भेजा जाएगा जहां केंद्र के नेता हार के कारणों पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में भाजपा को मिली करारी हार पर मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश पहुंचे। बैठक में शामिल हुए प्रदेश के पदाधिकारियों से उन्होंने चुनाव का फीडबैक लिया और केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। पंजाब में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने अकेले 73 सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि इन सीटों में सिर्फ दो पर ही पार्टी प्रत्याशियों को जीत मिल सकी। 

विज्ञापन


एक सीट पर पंजाब इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जीत दर्ज की है। हालांकि चुनाव में भाजपा नेतृत्व 73 में से लगभग 20 से 25 सीटों पर जीत के लिए आश्वस्त था लेकिन चुनाव के परिणामों ने उन्हें निराश कर दिया। अब हार के कारणों पर मंथन शुरू हो गया है। मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई पार्टी की बैठक में प्रदेश के पदाधिकारियों से चुनाव का फीडबैक लिया गया। इसको केंद्र में भेजा जाएगा जहां केंद्र के नेता हार के कारणों पर मंथन करेंगे। बैठक के दौरान शहरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में मिले वोटों का भी आकलन किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, महामंत्री जीवन गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण में सरकारी धन खर्च करने पर भाजपा ने सीएस से मांगा जवाब
अश्वनी शर्मा ने आप द्वारा जीत के जश्न के लिए सरकारी मशीनरी का जम कर दुरूपयोग किए जाने का आरोप लगाया है। प्रदेश की जनता के खून-पसीने के टैक्स को अपनी जीत के जश्न के लिए उड़ाने पर सवाल खड़े किए हैं। अश्वनी शर्मा ने इस संबंध में पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिख कर इसका जवाब मांगा है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि आप अब आम नहीं रही, वो खास बन चुकी है। तभी तो खास-खास कार्यक्रम आयोजित कर जनता के करोड़ों रुपये उन पर उड़ाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें