फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने स्वीकार किया कांग्रेस की चार्जशीट उनकी वर्कशीट है : राजेश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 2016 के नगर निगम चुनावों से पहले जारी अपने घोषणापत्र में भाजपा ने 25 झूठे वादे किए थे। वे पूरे नहीं हुए। इतना ही नहीं समाचार पत्रों के एक सेक्शन ने हाल ही में इस तरह के वादों को पूरा न करने के बारे में विश्लेषण प्रकाशित किया है। यह बात कांग्रेस प्रवक्ता राजेश शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने एक प्रेस कांफ्रेंस में खुद स्वीकार किया कि कांग्रेस द्वारा भाजपा के खिलाफ जारी किया गया चार्जशीट वास्तव में उनकी वर्कशीट है। यानी कांग्रेस द्वारा जारी चार्जशीट में उनके नाकामयाबी का वास्तविक एजेंडा प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा फिर से चंडीगढ़ के मतदाताओं को महंगे प्रचार और मनी पावर के माध्यम से लुभाने की कोशिश कर रही है, लेकिन शहर के लोगों ने अब भाजपा के उम्मीदवारों को बाहर करने और कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें