फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार से हरियाणा मांगे हिसाब: कांग्रेस ने लॉन्च किया अभियान, भूपिंदर हुड्डा बोले- वोट काटुओं को जगह नहीं

Thu, 11 Jul 2024 05:55 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा कांग्रेस के नेता चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा सरकार से हरियाणा मांगे हिसाब अभियान भी लॉन्च किया गया है। 
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार के कार्यों को सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने माहौल बनाने की पहल के तहत सरकार से प्रदेश में बीते 5 साल में करवाए गए कार्यों को लेकर जवाब मांगना शुरू कर दिया है। वीरवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस कार्यालय से पार्टी ने एक अभियान भी शुरू किया है। इसका नाम भाजपा सरकार से हरियाणा मांगे हिसाब अभियान दिया गया है। वीरवार को दोपहर बाद कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस के कार्यालय पहुंचे। यहां आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने अन्य नेताओं के साथ मिलकर उक्त अभियान को लॉन्च किया। इस दौरान कांग्रेस के सीनियर नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




इस दौरान हरियाणा विधानसभा चुनाव पर राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुकाबला है। बाकि तीसरी कोई पार्टी नहीं है। मैं पहले ही कह चुका हूं कि हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच लड़ाई है। दूसरे दल जो हैं वो वोट काटू (वोट काटने वाले) है। उनकी हरियाणा में कोई जगह नहीं है। क्योंकि प्रदेश की जनता समझदार है। लोगों को पता है कि उन्हें किसे वोट देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें