फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में दहाड़ने वाले सिद्धू पंजाब में चुप

Mon, 20 Oct 2014 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अकालियों के खिलाफ दहाड़ने वाले भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार को अकालियों के गढ़ और अपने घर अमृतसर पहुंचने पर खामोश रहे। पत्रकारों के बार-बार पूछे जाने पर सिद्धू ने कहा कि उन्होंने हरियाणा में वही बोला है जो पंजाब में देखा है। मौका मिलेगा तो पंजाब में भी बोलेंगे।
विज्ञापन


पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू अपना 51वां जन्मदिन मनाने यहां आए थे। होली सिटी स्थित अपने नए घर में उन्होंने समारोह आयोजित किया।

इस अवसर पर उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर और भाजपा के कुछ पूर्व पदाधिकारी मौजूद थे। सिद्धू ने अपने जन्मदिवस पर 50 हवन कुंड स्थापित करके हवन यज्ञ किया। हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान अकाली दल के खिलाफ खुलकर बोलने वाले सिद्धू ने पत्रकारों के सामने ऐसा कोई भी बयान देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

जन्मदिन की बधाई देने नहीं पहुंचे दोस्त

पहले सिद्धू जब अमृतसर आते थे तो छोटे-बड़े भाजपा नेता उनके आसपास मंडराते थे लेकिन सोमवार को वे उन्हें जन्मदिन की बधाई देने नहीं पहुंचे। घर में या तो मीडिया के लोग थे या फिर पूजा पाठ करने वाले पंडित।

सुरक्षा के नाम पर निजी बाउंसर
सिद्धू और उनके साथियों ने सुरक्षा के लिए बाउंसरों को तैनात कर रखा था। हवन के बाद सिद्धू निजी बाउंसरों की सुरक्षा के तहत गाड़ी में बैठे और मुंबई के लिए एयरपोर्ट रवाना हो गए।

लोगों का काम तो बोलना है
सोमवार को हर सवाल पर नो कमेंट कहने वाले सिद्धू ने आखिरकार अकालियों के बारे में पूछे प्रश्न पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कटाक्ष किया कि कि लोगों का काम तो कुछ न कुछ बोलना है लेकिन वह वहीं करेंगे जो उन्हें सही लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें