भाजपा में बढ़ी गुटबाजी से चिंतित कार्यकर्ता पार्टी के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तीनों बड़े नेताओं के खिलाफ शिकायत भेजी है।
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि गुटबाजी को रोकने की किसी में सामर्थय नहीं रह गया है। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी मजबूत है तो किसी भी साधारण कार्यकर्ता को टिकट दे दे चुनाव जीत जाएंगे।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि बड़े नेता साधारण कार्यकर्ताओं को भूलते जा रहे हैं। पार्टी में कांग्रेसी कल्चर से नुकसान हो सकता है। इसी बात की चिंता है।
पत्र लिखने वालों में सह संयोजक आजीवन सहयोग निधि प्रकोष्ठ व पूर्व कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि पार्टी में कुछ लोग मनमानी कर रहे हैं।
इससे मोदी लहर और पार्टी की छवि धूमिल हुई है। इसे पूरा करने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को कड़ा कदम उठाने की जरूरत है। भाई भतीजा वाद और परिवारवाद से पार्टी को दूर रखने की जरूरत है।