मनोज तिवारी ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन
- फोटो : अमर उजाला
सांसद व दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी लॉकडाउन का उल्लंघन करते नजर आए। उन्होंने न मास्क लगाया और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा। हरियाणा के सोनीपत जिले में गन्नौर के गांव शेखपुरा में ऐसा हुआ। सांसद तिवारी शेखपुरा में क्रिकेट स्टेडियम में संचालकों के बुलावे पर पहुंचे थे।
स्टेडियम में दो टीमों के बीच होने वाले मैच में मनोज तिवारी ने भी खेलने की इच्छा जाहिर की तो उनको टीम में शामिल किया गया। अपनी टीम के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए मनोज तिवारी ने 9 चौकों व 2 छक्कों की मदद से कुल 67 रन बनाए, जिसके बाद वह कैच आउट होकर पैवेलियन लौट गए और उनकी टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 238 रन जोड़े।
सोशल मीडिया पर छाए सोनू सूद, कहते हैं- एक-एक प्रवासी मजदूर को उसके घर तक पहुंचाकर रहूंगा
इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के लिए गेंदबाजी भी की। उन्होंने तीन ओवर में बिना विकेट झटके 40 रन दिए। लेकिन उनकी टीम ने विपक्षी टीम को 208 रनों पर ही समेट दिया और मनोज तिवारी की टीम मैच जीतने में कामयाब रही।