फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू को लेकर भाजपाई CM का बड़ा विवादित बयान

Sun, 01 Nov 2015 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को लेकर भाजपाई मुख्यमंत्री ने एक विवादित बयान दिया है। बात कश्मीर समस्या को लेकर की गई और कहने वाले हैं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर।
विज्ञापन


वे कहते हैं कि कश्मीर समस्या पंडित नेहरू की देन है, जिसके चलते धारा 370 आज भी परेशानी का सबब बनी हैं। खट्टर शनिवार को यहां रन फोर यूनिटी के दौरान संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को यूं ही लौह पुरुष नहीं कहा जाता, उन्होंने देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में बांधकर अखंड भारत की स्थापना की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

सरदार पटेल को प्रधानमंत्री चाहते थे लोग

सीएम खट्टर ने कहा कि देश के आजाद होने के बाद पहले प्रधानमंत्री के रूप में अधिकांश का मत सरदार वल्लभ भाई पटेल के समर्थन में था, लेकिन परिस्थितियां और दबाव ऐसा था कि सरदार पटेल को उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री पद से ही संतोष करना पड़ा।

उस समय एक तीसरी रियासत कश्मीर का मामला विदेश मंत्रालय को सौंपा गया था। हकीकत में कश्मीर रियासत का मामला प. जवाहर लाल नेहरू को ही सौंपा गया था। वही मुद्दा उलझ गया और धारा 370 आज भी परेशानी का सबब बनी हुई है।

आज भी कश्मीर को भारत की अभिन्न रियासत नहीं कह सकते। आज कश्मीर देश के संपूर्ण विकास में बाधा है और वह प्रदेश आज भी अलग खड़ा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल को कुछ और समय मिल जाता तो इस देश की सूरत कुछ अलग होती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें