फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब भाजपा प्रधान पद की दौड़ः किसी टकसाली या पुराने चेहरों पर दांव लगा सकती है पार्टी, लॉबिंग में जुटे नेता

Tue, 27 Aug 2024 07:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

भाजपा के पंजाब प्रधान की कमान सुनील जाखड़ ने 11 जुलाई 2023 को संभाली थी। उनके नेतृत्व में मुख्य रूप से लोकसभा और जालंधर में विधानसभा का उपचुनाव लड़ा गया। शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा पहली बार लोकसभा का चुनाव अकेले लड़ी थी। चुनाव में भाजपा को भले ही कोई सीट नहीं मिली हो, लेकिन पार्टी का वोट शेयर 18.57 फीसदी रहा।
विज्ञापन
bjp flag
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में पंजाब प्रधान बनने को लेकर दौड़ जारी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा हो चुका है और वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल हो चुके हैं। लिहाजा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष तो बनेगा साथ ही पंजाब में भी नए प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति के साथ कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार पार्टी किसी टकसाली नेता या फिर पुराने चेहरे पर ही प्रधानगी का दांव लगा सकती है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले बदलाव को देखते हुए पंजाब भाजपा का एक धड़ा प्रदेश प्रधान को भी बदलने को लेकर लॉबिंग में जुटा हुआ है। पंजाब के प्रभारी सूबे में फेरी के दौरान संकेत दे गए थे कि पंजाब भाजपा में बदलाव जल्द होगा। उनके बयान के बाद से भाजपा नेताओं में प्रधानगी को लेकर दौड़ लगी है। 

श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सुभाष शर्मा आरएसएस के पसंदीदा उम्मीदवार हैं, जबकि पंजाब के संगठन महामंत्री के नजदीकी संगरूर के केवल ढिल्लों हैं। वह संगठन महामंत्री श्रीनिवासल्लू की गुड बुक में भी हैं। वहीं, भाजपा के एक बड़े धड़े का मत है कि बाहरी पार्टी से आने वाले नेता को प्रधानगी न दी जाए क्योंकि अभी पार्टी में बाहरी नेताओं का बोलबाला है, जिससे कैडर निराश व हताश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से आए नेताओं के हाथ में कमान

सुनील जाखड़ कांग्रेस से आए हैं। महिलाओं की प्रधान बीबी जयइंद्र कौर कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी हैं। युवा मोर्चा के प्रधान कंवरपाल टोहड़ा बाहर से आए हैं। एससी मोर्चा के प्रधान एसआर लद्दड़ रिटायर आईएएस अधिकारी हैं। ओबीसी के प्रधान बोनी अजनाला अकाली दल से आए हैं। लिहाजा पार्टी अब अपने कैडर को आगे लेकर आएगी तो सूबे में भाजपा वर्करों में उत्साह बनेगा।

टकसाली नेताओं को मिल सकती है प्रधानगी

तीन लोकसभा सीटों गुरदासपुर, जालंधर और लुधियाना में पार्टी दूसरे नंबर पर रही। जबकि अमृतसर, होशियारपुर, श्री आनंदपुर साहिब, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर और पटियाला में पार्टी के प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। पार्टी में सिख चेहरों पर अगर दांव खेला गया तो सुखमिंदर ग्रेवाल, हरजीत ग्रेवाल के अलावा केवल ढिल्लों व दयाल सिंह सोढी का नाम चल सकता है। केवल सिंह ढिल्लों को छोड़कर सभी टकसाली भाजपाई हैं। वहीं, पूर्व प्रधान विजय सांपला, अविनाश राय खन्ना, श्वेत मलिक के अलावा विधायक अश्वनी शर्मा के नाम पर भी चर्चा चल रही है। चारों सूबे के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी अब टकसाली नेताओं को आगे लाने पर विचार कर रही हैं और हाल ही में पूर्व प्रधान मनोरंजन कालिया को पंजाब की सदस्यता अभियान का इंचार्ज लगाकर हाईकमान ने अपने रूख से अवगत करवा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें