फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढः भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नवजोत सिद्धू के घर के बाहर की जमकर नारेबाजी

Wed, 22 Aug 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भाजयुमो कार्यकर्ता
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू की पाक आर्मी चीफ से गलबहियां तूल पकड़ती जा रही हैं। मंगलवार शाम सात बजे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने अलग अलग स्लोगन लिखे पोस्टर भी ले रखे थे। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


भाजयुमो के चंडीगढ़ प्रधान गौरव गोयल कार्यकर्ताओं के साथ वोगनवेलिया गार्डन वार मेमोरियल के पास सिद्धू के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे थे। यहां से उन्होंने सेक्टर तीन स्थित सिद्धू के घर की ओर कूच किया तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। यहां कुछ देर तक प्रदर्शन करने के बाद सभी पार्क में इकट्ठे हो गए। 

इस बीच कुछ कार्यकर्ताओं का दूसरा गुट पुलिस को चकमा देकर सिद्धू के घर तक पहुंच गया। यहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। इसका पता चलते ही पुलिस के होश उड़ गए। तत्काल पुलिस ने वहां पहुंचकर 12 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और सेक्टर तीन थाने ले आई। बाद में पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें