फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसवीर को उस्ताद बिस्मिल्हा खान युवा अवार्ड

Thu, 21 Aug 2014 01:21 PM IST
शंकर सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 14 सालों से थिएटर में सक्रिय जसवीर कुमार को संगीत नाटक अकादमी उस्ताद बिस्मिल्हा खान युवा अवार्ड 2014 से 23 अगस्त को अगरतला में होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। जसवीर ने बुधवार को अमर उजाला से हुई एक खास बातचीत में इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन


जसवीर ने कहा कि उनका चुनाव पूरे देश में एक्टिंग के क्षेत्र में हुआ है। उन्होंने पटियाला युनिवर्सिटी से थिएटर में मास्टर्स किया है। लगभग 125 नाटकों में एक्टिंग कर चुके जसवीर के लिए यह एक सपने की तरह है।

उन्होंने बताया कि पिछले 14 सालों में वह पंजाब के लगभग हर बड़े निर्देशक के साथ काम कर चुके है जिसमें गुरशरण सिंह, केवल धालीवाल, रानी बलबीर कौर, जीएस चन्नी आदी शामिल हैं। जसवीर ने हाल ही में प्रेमचंद की कहानी पर आधारित नाटक नमक का दरोगा में भी बेहतरीन अभिनय दिया था।
विज्ञापन


जसवीर ने बताया कि अगरतला (त्रिपुरा) में होने वाले इस कार्यक्रम में वह अपना नाटक रोमिया जुलियट एंड सेवन कलोंस भी पेश करेंगे जिसका निर्देशन सुखमनी कोहली ने किया है। जसवीर ने नाटकों के अलावा डॉक्यूमेंट्री में भी एक्टिंग की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें