फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को भेजा पत्र, ‘कौम दे हीरे’ पर लगे बैन

Thu, 21 Aug 2014 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांता चावला ने पंजाब सहित देश के अन्य हिस्सों में 22 अगस्त को रिलीज होने वाली पंजाबी फिल्म ‘कौम दे हीरे’ पर रोक लगाने की मांग की है। इसके साथ ही इसे मंजूरी देने वाले फिल्म सेंसर बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है।
विज्ञापन


चावला ने पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर को पत्र लिख कर कहा कि फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों को ‘कौम के हीरे’ बताया गया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री की हत्या करने वाले कौम के हीरे और निर्दोष लोगों का कत्ल करने वाले आतंकवादी शहीद कैसे हो सकते हैं। चावला ने कहा कि अब तो यह भी खुलासा हो चुका है कि सेंसर बोर्ड में पैसे लेकर फिल्मों को मंजूरी दी जाती है।
विज्ञापन


ऐसे में यह जांच होनी चाहिए कि कैसे ऐसी फिल्म को सेंसर बोर्ड ने मंजूरी दी और कौन अधिकारी इसमें संलिप्त थे। उन्होंने इन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें