फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल पर बरसे मजीठिया, बोले- 'आप' में बिक रहीं है टिकटें

Sat, 24 Dec 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मजीठा (अमृतसर)
विज्ञापन
Bikram Singh Majithia - फोटो : File Photo
विज्ञापन
माल और लोक संपर्क मंत्री बिक्त्रस्म सिंह मजीठिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल मजीठिया फोबिया से पीड़ित हैं। अपनी असफलताएं छिपाने के लिए केजरीवाल दूसरों पर आरोप लगाते रहते हैं। मजीठिया गांव नंगल पन्नवां (मजीठा) में 45 लाख रुपये की लागत से बनाए गए हाईटेक स्पोर्ट पार्क का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। 
विज्ञापन


मजीठिया ने कहा कि फोबिया मनोरोग है। फोबिया का शिकार व्यक्ति अपने आप को लाचार और असमर्थ समझता है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को मजीठिया फोबिया हो गया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं हैं। आम आदमी पार्टी में टिकटों की लग रही बोली और दिल्ली से आए केजरीवाल के चहेते नेताओं की पोल खुल चुकी है। केजरीवाल और कैप्टन पंजाब के लोगों को गुमराह चढ़ कर सत्ता में आना चाहते हैं। पंजाब की जनता इन के गलत हथकंडों को जानती है और तीसरी बार अकाली भाजपा गठजोड़ को ही मौका देगी। 

मजीठिया ने कहा कि उन पर हलका मजीठा को और सुंदर बनाते और तरक्की में ओर ले जाने का जनून सवार है। इस बार भी लोगों का सहयोग मिला तो हलका मजीठा को विकास पक्ष से पहले नंबर पर लाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। इस मौके पर प्रभदयाल नंगल पन्नवें, रणजीत सिंह वरियाम नंगल, भगवंत सिंह स्यालका, सरबजीत सिंह सपारीविंड, बलबीर अधिक, जसवंत सिंह पंलवें, हरबंस सिंह कब्ज़ा करी, मक्खन हरी, दिलबाग सिंह लहरका, नानक सिंह मजीठा, बाबा गुरदीप सिंह, सुखदेव सिंह, दुर्गा दास, रजेश लाटी शाह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें