नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने भाखड़ा मुख्य नहर पर मिनी हाइड्रो प्रोजेक्ट लगाने के लिए केंद्र सरकार से दखल देने की मांग की है। ताकि 63.75 मेगावाट बिजली पैदा की जा सके।
केंद्रीय बिजली राज्य मंत्री पीयूष गोयल की अगुवाई में हुई अहम बैठक में पंजाब के कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया ने इस बात की वकालत की।
उन्होंने कहा कि जब देश में प्रदूषण रहित बिजली पैदा करना बड़ी चुनौती है तो प्राकृतिक स्रोतों से बिजली उत्पादन में अंतरराज्यीय विवाद आड़े नहीं आने चाहिए। इस संबंध में पंजाब का प्रस्ताव केंद्र के पास लंबे समय से विचाराधीन है।
उन्होंने गोयल से मांग की है कि वह भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड को पंजाब सरकार को इस संबंध में एनओसी जारी करने के निर्देश दें। मजीठिया ने राज्य की हाइड्रो प्रोजेक्टों से 250 मेगावाट बिजली उत्पादन की योजना के बारे में भी बताया।