फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कनाडियन संसद को दिया धन्यवाद

Thu, 07 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल, पंजाब सीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने बैसाखी पर 11 अप्रैल को ओटावा में हाउस ऑफ कॉमन्स की इमारत में श्री अखंड पाठ साहिब और कीर्तन दरबार करवाने के लिए कनाडियन संसद को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन


कनाडा केपीएम जस्टिन ट्रूडो को लिखे पत्र में सीएम ने कहा है कि कनाडा संसद के इतिहास में पहली बार खालसा पंथ के सृजना दिवस को उच्च स्तर पर मनाया जा रहा है।

उन्हें खुशी है कि एसजीपीसी की ओर से श्री हरमंदिर साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर सजाए गए रूमाले और चंदोआ साहिब भेजे जा रहे हैं।

इन्हें कनाडा संसद के पुरातत्व विंग में संभाल कर रखा जाएगा ताकि इन्हें भविष्य में फिर सजाया जा सके।

सीएम ने कहा कि कनाडा संसद के सिख सदस्यों की श्रद्धा व समर्पण भावना, विशेषकर सरी सेंटर से रणदीप सिंह सराय की निष्काम सेवा के कारण यह ऐतिहासिक समागम हो रहा है।
विज्ञापन


यह सभी सिखों और कनाडा में रह रहे सिख भाईचारे के लिए गर्व का समय है। बादल ने कनाडा सरकार और सांसदों को पंजाब सरकार और पंजाबियों की ओर से धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें