फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के बारे में ये क्या बोले गए मजीठिया, दिया विवादित बयान

Thu, 04 Aug 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
अमृतसर में लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में बिक्रम सिंह मजीठिया ने ऐसा बात कह दी कि सुनकर सब सन्न रह गए। मजीठिया ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल लोगों को सब्जबाग दिखाने में बनारस के ठगों से भी कई गुना आगे निकल गए हैं। केजरीवाल की ओर से पंजाब में भाईचारा को तोड़ने की जो साजिशें रची जा रही हैं, उनके प्रति पंजाबियों को सचेत रहना चाहिए।
विज्ञापन


मजीठिया बुधवार को मजीठा में सब तहसील को अपग्रेड करके सब डिवीजन बनाए जाने पर इलाका निवासियों की ओर से रखी आभार रैली को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले इलाके के प्रमुख नेताओं ने मजीठा हलके के विकास के लिए मजीठिया की सराहना की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री की सराहना की

पंजाब के मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पत्रकारों से बातचीत करते हुए - फोटो : अमर उजाला
मजीठिया ने मजीठा को सब डिवीजन बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एवं उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का आभार जताया। मजीठिया ने कहा कि वह विकास की राजनीति करते आए हैं और करते रहेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इलाके में किए गए बड़े विकास से घबराया कांग्रेस का एक बड़ा नेता अगले विधानसभा चुनाव में अपनी संभावित हार को देखते हुए किसी अन्य की गाड़ी में चढ़ने के लिए उतावला है।

उन्होंने दावा किया कि इलाके के लोग विकास के साथ खड़े हैं और कभी भी झूठे और मक्कारों का साथ नहीं देंगे। इस मौके पर राजमहेंद्र सिंह मजीठा, अकाली दल अध्यक्ष वीर सिंह लोपोके, रणजीत सिंह वरियाम नंगल चेयरमैन पेडा, प्रो. सरचांद सिंह समेत सीनियर अकाली नेता उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें