फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chain Snatching: मंदिर से लौट रही बुजुर्ग से तीन तोले सोने की चेन स्नैच कर बदमाश फरार, ढूंढ रही चंडीगढ़ पुलिस

Wed, 16 Oct 2024 07:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात हुई है। बाइक सवार दो बदमाश 72 साल की बुजुर्ग महिला से तीन तोले सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में स्नेचिंग की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ रहा है। सेक्टर-33 में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग हुई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना 10 अक्तूबर की देर शाम की है।  

विज्ञापन


सेक्टर-33डी में मंदिर से घर लौट रही बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन स्नैच कर फरार हो गए। बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को अकेला देख वारदात को अंजाम दिया। इस मामले के संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर सेक्टर-34 थाने में अज्ञात के खिलाफ स्नैचिंग का केस दर्ज किया गया है।

इस मामले के संबंध में पुलिस को दी गई शिकायत में 72 वर्षीय कौशल्या गोयल ने बताया वह सेक्टर-33डी में अपने परिवार सहित रहती है। बीती 10 अक्तूबर की रात को करीब आठ बजे सेक्टर-34 स्थित मंदिर से अकेले ही पैदल वापस अपने घर जा रही थी। जब वह सेक्टर-34 में रिहायशी मकानों के पास पहुंची तो एक युवक ने उससे कुछ दूरी पर अपनी बाइक खड़ी कर दी और पैदल-पैदल उसके पास आया। युवक ने पीछे से आकर उसके गले से तीन तोले की सोने की चेन तोड़ी और बाइक पर मार्केट के पीछे से होते हुए फरार हो गया। 
विज्ञापन


सदमे में आई बुजुर्ग पहले तो यह बात किसी को नहीं बता पाई लेकिन उसने अब इस घटना के बारे में पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं शिकायत के आधार पर सेक्टर-34 थाने में पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें