फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैश ड्राइविंग से ली बाइक सवार की जान, फिर शव भी उठा ले गए, एयरपोर्ट के पास गांव में फेंका

Tue, 21 Jul 2020 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

कार सवार लोगों ने पहले एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। इसके बाद कार सवार शव को साथ ले गए और वे लाश को एयरपोर्ट के पास गांव संभालकी में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में संगरूर जिले के चार लोगों पर अगवा करने, रैश ड्राइविंग समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान रमनदीप सिंह, राणा, गग्गू और रवि सिंह के रूप में हुई है। थाना फेज-11 की पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द काबू कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन


कंबाला निवासी गुरमुख सिंह ने थाना फेज-11 की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता सुखदेख सिंह फेज-11 में दूध देने बाइक से गए थे। इस बीच मुझे पड़ोसियों से पता चला कि मेरे पिता इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च लाइट प्वाइंट की ओर जा रहे थे कि एक आई-10 हुंडई कार ने उन्हें चपेट में ले लिया था। हादसे के बाद कार सवार मेरे पिता को अपने साथ कार में ले गए थे।

इसके बाद उसने पिता की काफी तलाश की लेकिन किसी का कोई सुराग नहीं लग पाया। फिर उन्होंने पुलिस को बताया तो पुलिस ने संभालकी के पास खाली जगह से सुखदेव सिंह का शव बरामद किया जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में उक्त चार लोगों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन


मोहाली कार खरीदने आए थे कि हादसा हो गया
पुलिस के मुताबिक आरोपी कार खरीदने मोहाली आए थे। इस दौरान उन्होंने सुखदेव की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई थी जिसके बाद वे शव को अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें