मोगा के गांव लौंगीविंड के पास वीरवार सुबह करीब 9 बजे सड़क में खड़े ट्रक को ओवरटेक करते समय दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में बच्चे समेत चार की मौत हो गई। वहीं इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। मृतकों में से एक बाइक पर 4 और दूसरे पर 3 लोग सवार थे।
थाना कोट ईसेखां प्रमुख इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिविल अस्पताल में गुरमेल सिंह निवासी गांव शेरपुर तायबा ने बताया कि उनके दादा की मौत हो गई थी। बुधवार अंतिम अरदास में उनकी बहन बलवीर कौर, जीजा राजिंदर सिंह उर्फ बसंत निवासी गांव चब्बा (जीरा) अपने 6 साल के बेटे अर्शदीप सिंह के साथ आए थे।