फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमपुरी के निधन पर अभिनेता का बड़ा बयान, बोले अब बची ढाई आवाज

Thu, 12 Jan 2017 09:57 AM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
1 of 6
Ompuri - फोटो : Twitter
ओमपुरी के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री से कई दिग्गज अभिनेताओं के बयान सामने आए हैं। किसी ने उन्हें श्रृद्धांजलि दी तो किसी ने उनके निजी जीवन से जुड़े रहस्य उजागर किए।
विज्ञापन

2 of 6
रजा मुराद
अब फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने कहा है कि हिंदुस्तान की फिल्म इंडस्ट्री में साढ़े चार बुलंद आवाजें थीं। इनमें से बस ढाई बच गईं। इनमें एक अमिताभ बच्चन, दूसरी मेरी और आधी कबीर बेदी की है। कबीर बेदी की आधी इसलिए बोल रहा हूं,क्योंकि उसमें आधी अंग्रेजियत है। पिछले दिनों ओमपुरी के अचानक निधन को रजा मुराद ने फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति बताया। 
विज्ञापन

3 of 6
रजा मुराद
मंगलवार को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम हाल में भारत रत्न डॉ.बीआर अंबेडकर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री के रिलीज कार्यक्रम पर पहुंचे रजा मुराद अमर उजाला से विशेष बातचीत कर रहे थे। रजा मुराद बॉलीवुड की 200 से अधिक फिल्मों के अलावा पंजाबी और कई क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके हैं। रजा मुराद के अनुसार, उनके पिता मुराद फिल्म इंडस्ट्री में पहले से स्थापित एक्टर थे, लेकिन एक्टिंग स्कूल से ट्रेनिंग लेने के बाद अपनी क्षमता को परखने के लिए सिर्फ पांच साल का वक्त दिया था। 

4 of 6
रजा मुराद
उन्होंने कहा कि यदि इन पांच वर्षों में उनके पांव इंडस्ट्री में ना जमते तो वह तय करके आए थे कि फिल्म उद्योग से किनारा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिता कहा करते थे कि हर अच्छी और खूबसूरत चीज की तारीफ जरूर करनी चाहिए है,क्योंकि ये तारीख उस चीज या सख्श की नहीं, बल्कि उस खुदा की है, जिसने वो बनाई है। 
विज्ञापन

5 of 6
रजा मुराद
गौरतलब है कि डॉ.अंबेडकर की 125वीं जयंती पर तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म में रजा मुराद ने आवाज दी है। केयू में आयोजित इस कार्यक्रम में केयू के कुलपति डा.कैलाश चंद्र शर्मा और अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ.राजकुमार वेरका, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर के अलावा रजा मुराद विशेष रूप से आमंत्रित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ओमपुरी - फोटो : amar ujala
यदि हिंदुस्तानी फूड का कुक होता तो दे देता आटोग्राफ      
लंच के लिए टेबल पर बैठे रजा मुराद से ऑटोग्राफ लेने पहुंचे एक सख्श ने अपना परिचय चाइनीज फूड के कुक के रूप में दिया। उन्होंने कहा कि तुम यदि हिंदुस्तानी खाना बनाने वाले होते तो जरूर आटोग्राफ देता। इसके क्षण भर बाद वे बोले, चलो कोई बात नहीं,लंच के बाद आना मैं तुम्हें भी आटोग्राफ देता हूं। यहां उन्होंने ओमपुरी से जुड़ी बातें शेयर की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें