फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 'आप' को करारा झटका, 7 सदस्यों का इस्तीफा

Fri, 08 May 2015 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी के सात सदस्यों ने आलाकमान द्वारा दिल्ली के विधायक नरेश बालियान के हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर एतराज जताते हुए वीरवार को पार्टी से नाता तोड़ लिया। सातों सदस्यों ने अरविंद केजरीवाल पर मनमानी करने और पार्टी की छवि ध्वस्त करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


खास बात यह भी है कि इस्तीफा देने वाले यह सभी नेता गुड़गांव में हाल ही में योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण द्वारा आयोजित स्वराज संवाद रैली में मौजूद थे।

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में वीरवार को बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में हरियाणा राज्य कार्यकारिणी के मुख्य प्रवक्ता राजीव गोदारा, राज्य सचिव परमजीत सिंह और विधानसभा चुनाव में अंबाला से चुनाव लड़ने वाले आप प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह ने विस्तृत बयान के साथ इस्तीफा देने वाले सातों कार्यकारिणी सदस्यों के नाम जारी किए। राजीव गोदारा और परमजीत सिंह के अलावा इस्तीफा देने वालों के नाम हैं- हरियाणा प्रदेश इकाई के राज्य संयोजक डा. आशावंत, मेवात से रमजान चौधरी, यमुनानगर से बलबीर सिंह, अंबाला से रुपिंदर कौर और सिरसा से प्रहलाद सिंह भारूहेड़ा।

राजीव गोदारा ने बताया कि फरवरी, 2013 में करनाल में 14 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया था। उसके बाद से यही कमेटी रा्ज्य में कार्यरत है, जिसके दस में सात सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। यह पूछे जाने पर कि आप आलाकमान ने योगेंद्र यादव की रैली में हिस्सा लेने वालों से पहले ही नाता तोड़ लिया गया है, तो सातों नेताओं के अब इस्तीफे का क्या औचित्य है, गोदारा ने कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को इसके बाद भी कई पत्र लिखे लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन


इसके अलावा सभी नेताओं को उम्मीद थी कि स्वराज संवाद रैली के बाद केजरीवाल के नजरिए में परिवर्तन आएगा और पार्टी फिर से अपनी मूल सिद्धांत पर आगे बढ़ेगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि तीन मई को नरेश बालियान को हरियाणा का जिम्मा सौंपा गया है, जिनके घर से दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान शराब का जखीरा पकड़ा गया था। उन्होंने कहा कि हालांकि मामले की जांच अभी चल रही है, फिर भी पार्टी का पहले यही रुख था कि जिस नेता पर भी आरोप लगेंगे, उन्हें पार्टी से हटा दिया जाएगा।

गोदारा ने कहा कि अब आप की कथनी और करनी में अंतर आ गया है। उन्होंने बताया कि 17 मई को करनाल में और 24 मई को लुधियाना में स्वराज संवाद की बैठक बुलाई गई है। इनमें योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण भी शिरकत करेंगे।

महिला के आरोपों का खंडन करें कुमार
कुमार विश्वास पर एक महिला कार्यकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप पर गोदारा ने कहा कि कुमार और केजरीवाल को महिला के बयान का खंडन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला से उसके पति ने भी मारपीट की है, यह मामला गंभीर है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मामले पर टीवी वालों ने ज्यादा बढ़ाया-चढ़ाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें