हादसे में मारी गई कुलविंदर कौर के भाई हरवंश सिंह निवासी गांव पक्का चिश्ती ने मामले पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को बलविंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने बलविंदर के साथ सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
बलविंदर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सुरिंदर सहित परिवार के सभी लोग उससे मारपीट करते थे और टोकते रहते थे। इसी का बदला लेने के लिए उसने पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रची और अचाड़िकी जाने के बहाने पूरे परिवार को कार में बैठाकर नहर में धकेल दिया।
पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी बलविंदर की पत्नी की मौत हो चुकी है और उसका चाल-चलन ठीक नहीं है। इसी कारण परिवार के लोग उसे टोकते थे। हालांकि बलविंदर ने यह भी कहा कि उसके मन में सभी को मारकर पूरी संपत्ति अपने नाम होने का लालच भी आ गया था। इस कारण ही उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने हरवंश सिंह के बयान पर बलविंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।