फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा किंग रविंदर राजनीति की पिच का भी है शातिर खिलाड़ी, कई कनेक्शन सामने आए

Wed, 08 Jul 2020 01:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

  • फर्जी मैचों और सट्टेबाजी करवाने के अलावा नेताओं से भी लिंक आए सामने
  • ट्राइसिटी की कई क्रिकेट एकेडमी पर नजर, वहां से भी खिलाड़ी लेकर गया था विदेश
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सट्टा किंग और उसके साथी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सट्टा किंग रविंदर डंडीवाल राजनीति की पिच का भी शातिर खिलाड़ी है। उसके कई रसूखदार नेताओं से संबंध सामने आ रहे हैं। यही वजह है कि आज तक वह पुलिस और अन्य एजेंसियों से बचता रहा। ट्राइसिटी की कई क्रिकेट एकेडमी भी अब पुलिस के निशाने पर हैं, जिनके खिलाड़ियों को लेकर वह विदेश गया था। पुलिस के हाथ कुछ ऐसे वीडियो भी लगे हैं, जिसमें उन खिलाड़ियों के विदेश में हुए इंटरव्यू तक शामिल हैं। अब पुलिस उन खिलाड़ियों और नामी राजनीतिक लोगों को पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


स्पोर्ट्स दुकान का मालिक और सट्टेबाज भी डंडीवाल के करीबी
डंडीवाल चंडीगढ़ की एक स्पोर्ट्स आइटम्स की दुकान से फर्जी टूर्नामेंट के लिए सामान खरीदता था। यह दुकान एक राजनेता के करीबी की बताई जा रही है। वहीं, ट्राइसिटी के एक सट्टेबाज से भी उसके संपर्क सामने आ चुके हैं। 


यह भी पढ़ें- अभिनेता आयुष्मान खुराना ने खरीदी सेक्टर-6 पंचकूला में आलीशान कोठी, पत्नी के साथ पहुंचे तहसील
विज्ञापन

 
खुद को बताता था पंजाबी, बांधकर रखता था पगड़ी
डंडीवाल यूं तो राजस्थान का रहने वाला है लेकिन जब भी वह किसी से मिलता था तो खुद को पंजाबी बताता था। चर्चा थी कि इसके पिता कांट्रेक्टर हैं या फिर शराब के कारोबार से जुड़े हैं। डंडवाली का इंटरनेशनल क्रिकेट इंडस्ट्री में नाम कमाने का सपना था। वह एनआरआई से ज्यादा से ज्यादा ताल्लुकात बढ़ाता था। विदेश में पगड़ी पहनता था और पंजाबी में बात करता था।
विज्ञापन


छोटे शहरों के खिलाड़ियों को इंडियन टीम में खेलाने का दिखाता था सपना
पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह छोटे शहर के खिलाड़ियों को अपना निशाना बनाता था। उन्हें टीम इंडिया में खेलाने का सपने दिखाता था। मोहाली में अपनी एकेडमी में भी क्रिकेट खिलाड़ियों को बुलाता था और उनके साथ तस्वीरें खींचकर दूसरों को प्रभावित करता था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें