फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल

Fri, 01 Aug 2014 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य के 28 एचपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है।
विज्ञापन


इसके तहत विजय सिंह को डीएसपी सिटी फतेहाबाद, राजबीर सिंह को डीएसपी असंध और श्याम लाल को डीएसपी सफीदों लगाया गया है।

इसके अलावा रमेश चंद को डीएसपी सीआईडी, रविंद्र कुमार को डीएसपी जीआरपी हिसार, मनीष सहगल को डीएसपी मेवात (पुन्हाना) लगाया है। सुखबीर सिंह डीएसपी पलवल, जयवीर सिंह राठी को डीएसपी नूंह, गुरमेल सिंह को डीएसपी गुहला और टेकनराज को डीएसपी मुख्यालय कैथल लगाया है।

सुभाष चंद्र को एसीपी सिटी गुड़गांव, सतीश गौतम को डीएसपी मुख्यालय कुरुक्षेत्र, अनिल कुमार को डीएसपी फिरोजपुर और भगत राम को डीएसपी राज्य चौकसी ब्यूरो, शमशेर सिंह को डीएसपी बहादुरगढ़, विनोद कुमार को डीएसपी भिवानी, अमित भाटिया को डीएसपी बरवाला और शरीफ सिंह को डीएसपी होडल, नरेंद्र सिंह कादियान को डीएसपी महेंद्रगढ़ नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह को डीएसपी समालखा, सुलतान सिंह को डीएसपी पानीपत, दलजीत सिंह को डीएसपी सीआईडी, जयप्रकाश को डीएसपी लोहारू, पूनम दलाल को डीएसपी स्टेट क्राइम ब्रांच गुड़गांव, पूर्णिमा सिंह को एसीपी पंचकूला नियुक्त किया है, जबकि पंखुड़ी कुमार को एसीपी कालका और नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे बृजेंद्र सिह को डीएसपी मुख्यालय सिरसा और शकुंतला को एसीपी फरीदाबाद लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें