फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को बड़ी राहत, अब घर बैठे पाएं GMCH 32 की लैब रिपोर्ट

Wed, 13 Apr 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ऑनलाइन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पीजीआई की तर्ज पर सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (जीएमसीएच) की लैब रिपोर्ट आनलाइन हो गई है। अब कोई भी मरीज घर बैठे संस्थान की वेबसाइट से अपनी लैब रिपोर्ट डाउनलोड कर सकता है और सीधे डाक्टर को दिखा सकता है।
विज्ञापन


इससे मरीजों को लाइन में लगने से छुटकारा मिल जाएगा। मौजूदा समय में मरीज को बायोकेमेस्ट्री, हेम्टोलाजी, माइक्रोबायोलाजी और पैथोलाजी डिपार्टमेंट की रिपोर्ट आनलाइन मिल सकती है। पहले मरीजों को लैब रिपोर्ट लेने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ता था। इससे उनका काफी समय बरबाद होता था। जीएमसीएच 32 के अधिकारियों ने बताया कि संस्थान ने तय समय से पहले यह सुविधा शुरू कर दी है। मरीजों ने इसका फायदा भी उठाना शुरू कर दिया है।

ऐसे मिलेगी रिपोर्ट
आनलाइन लैब रिपोर्ट के लिए मरीजों को जीएमसीएच 32 की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर लैब रिपोर्ट के नाम से सेक्शन होगा। इस पर जाकर क्लिक करना होगा। इससे लैब रिपोर्ट का एक और आप्शन आ जाएगा। उसमें क्लिक करने पर मरीज को अपना यूनिक हेल्थ आइडेंटिफिकेशन नंबर (यूएचआईडी) डालना होेगा। साथ में मोबाइल नंबर। उसके बाद मरीज अपनी रिपोर्ट हासिल कर सकेंगे। यूएचआईडी नंबर मरीजों का रजिस्ट्रेशन नंबर होगा, जो ओपीडी के कार्ड में लिखा होता है।
विज्ञापन


एक्स-रे व सीटी स्कैन को डाक्टर के कंप्यूटर तक लाने की तैयारी
जीएमसीएच 32 के अधिकारियों ने बताया कि अगले चरण में डिजीटल एक्सरे मशीन, सीटी स्कैन, एमआरआई को वेबसाइट से जोड़ने की तैयारी में है। उसके बाद डाक्टरों के टेबल पर कंप्यूटर लगाए जाएंगे, ताकि रिपोर्ट सीधे डाक्टरों के टेबल पर पहुंच जाए। इस पूरे प्रोजेक्ट में करीब दो करोड़ रुपये का खर्च आने वाला है। इसके लिए संस्थान अगले महीने 100 कंप्यूटर खरीदने जा रहा है। इसका फायदा ओपीडी व वार्ड में एडमिट होने वाले मरीजों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें