फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election: 18 दिन हरियाणा में रहेगा रैलियों का रैला, 26 को सोनीपत में मोदी, प्रियंका का रोड शो

Sun, 15 Sep 2024 08:46 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानयसभा चुनाव के लिए अगले 18 दिन दनादन रैलियां होंगी। भाजपा के अलावा कांग्रेस, आप, इनेलो, बसपा और जजपा ने भी अपने दिग्गजों की रैलियों का रोडमैप तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में आगामी 18 दिनों तक रैलियों का रैला रहेगा। भाजपा की ओर से 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र में रैली के बाद एक बार फिर 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोनीपत में जाट लैंड को साधने की कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 सितंबर को भिवानी के लोहारू विधानसभा क्षेत्र में रैली करेंगे। यहां से वित्त मंत्री जेपी दलाल मैदान में हैं। भाजपा के अलावा कांग्रेस, आप, इनेलो, बसपा और जजपा ने भी अपने दिग्गजों की रैलियों का रोडमैप तैयार कर लिया है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर चुकीं हैं।



आगामी सप्ताह में कांग्रेस जींद की धरती पर प्रदेशस्तरीय रैली कर अपने चुनावी प्रचार का आगाज करेगी। 20 से 22 सितंबर के बीच इसकी तिथि तय होनी है। इसमें राहुल गांधी के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचेंगे। इनके अलावा प्रियंका गांधी के रोड शो भी तय हैं। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय दलों की बात करें तो इनेलो-बसपा गठबंधन के तहत 25 सितंबर को उचाना में दिग्गज अपनी सियासी ताकत का अहसास कराएंगे। 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल की जयंती है। इसलिए चुनावी माहौल होने के कारण इनेलो इस रैली को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ-साथ पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल भी शिरकत करेंगे। जजपा भी एक बड़ी रैली की तैयारी में है। जजपा की ओर से उचाना और डबवाली में रैलियां की जाएंगी।

जीटी बेल्ट के बाद अब भाजपा की हुड्डा के गढ़ पर नजर
कुरुक्षेत्र से चुनावी शंखनाद करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अब जाटलैंड और हुड्डा के गढ़ पर नजर है। सोनीपत, रोहतक और झज्जर को हुड्डा का पुराना गढ़ माना जाता है। लेकिन भाजपा यहां पर सेंध लगाने की कोशिश में है। इसलिए 26 सितंबर को यहां पीएम मोदी की रैली होनी है। हालांकि तीसरी रैली के लिए अभी दिन और स्थान तय नहीं हो पाया है। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी हरियाणा में भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी प्रचार करते नजर आएंगे।

सोनिया गांधी के अलावा राहुल-प्रियंका भी करेंगे रैली
कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट समेत हरियाणा कांग्रेस के तमाम दिग्गज चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी के रोड शो भी होंगे और राहुल गांधी की तीन रैलियां होंगी। कांग्रेस की ओर से जल्द ही इनकी रैलियों की तारीख और स्थान तय किए जाएंगे।

आप के लिए केजरीवाल भरेंगे हुंकार
हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर पहली बार अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी भी अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। पहले ही पार्टी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुकी है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ गए हैं तो नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं। केजरीवाल भी कम से कम पांच रैलियां करेंगे। इनके साथ ही उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, राघव चड्ढा, आतिशि, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत प्रचार करेंगे।
विज्ञापन

मायावती की होंगी चार रैलियां
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी हरियाणा के चुनावी रण में नजर आएंगी। मायावती 25 सितंबर को उचाना में चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम से इसकी शुरुआत करेंगी। उनके साथ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला भी उस दौरान मौजूद रहेंगे। इनके अलावा, मायावती सिरसा, जींद, यमुनानगर और पलवल में रैली को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें