फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के हेल्थ सेक्टर के लिए बड़ी खबर

Wed, 17 Dec 2014 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में डाक्टरों की कमी से जूझ रही जनता को निजात दिलवाने के लिए सरकार ने सेवानिवृत्त चिकित्सकों की सेवाएं लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त चिकित्सकों से स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि नियमित भर्ती प्रक्रिया होने तक वे अपनी सेवाएं दें। हालांकि, सेवानिवृत्ति की उम्र 60 से घटाकर 58 होने के बाद दर्जनों डॉक्टरों की रिटायरमेंट हो चुकी है।

इसके कारण अस्पतालों में मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। राज्य के 34 अस्पताल ऐसे हैं, जहां डॉक्टरों का सबसे ज्यादा टोटा है। इस समय हरियाणा के अस्पतालों में पांच सौ से ज्यादा डॉक्टरों की कमी है। अब रेशनेलाइजेशन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग इस कमी को पूरा करने का प्रयास कर रहा है। इसी कमी को पूरा करने के लिए विभाग ने एक सप्ताह पहले 95 चिकित्सकों के नियुक्ति पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक डॉक्टरों की कमी से निजात मिले बिना स्वास्थ्य का ढांचा मजबूत करना मुश्किल है। जिन चिकित्सकों की कमी है, उनमें सामान्य चिकित्सकों के अलावा विशेषज्ञ भी शामिल हैं। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य मंत्री ने रेशनेलाइजेशन प्रक्रिया के तहत सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती का काम जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया है। अगले 10 दिनों में सभी अस्पतालों में जरूरी डॉक्टरों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन


विभाग की रेशनेलाइजेशन प्रक्रिया में दर्जनों ऐसे डॉक्टरों को फील्ड में भेजा जा रहा है, जो लंबे समय से पंचकूला स्थित स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय में सेवाएं दे रहे थे। हालांकि, इन डाक्टरों को फील्ड में काम किए काफी समय हो चुके हैं, लेकिन अब नए सिरे से इन डाक्टरों को मरीजों से दो-चार होना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें