इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने एसवाईएल के अधूरे निर्माण को पूरा करवाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ 12 हलकों में प्रदर्शनों को ओर तेज करने का आह्वान किया है। अरोड़ा ने कहा की भाजपा सरकार की नीयत में खोट है, इसलिए सरकार एसवाईएल के मुद्दे पर उदासीन है।
भाजपा सरकार को किसानों का दर्द सुनाने के लिए प्रदर्शनों को तेज करना होगा, इसके लिए इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने 19 से 23 जून तक के हलका प्रदर्शनों की सूची जारी की है। जिसमें 19 जून को सिरसा व रानियां में इनेलो कार्यकर्ता सिरसा में और उकलाना व बरवाला जिला हिसार के कार्यकर्ता बरवाला में प्रदर्शन करेंगे।
प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि 20 जून को जगाधरी में प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें हलका यमुनानगर और जगाधरी हलके के कार्यकर्ता भाग लेंगे। टोहाना हलके के कार्यकर्ता भी 20 जून को टोहाना में प्रदर्शन करेंगे। हिसार जिले में प्रदर्शन 21 जून को होगा जिसमें हलका नलवा व हिसार के कार्यकर्ता भाग लेंगे। तोशाम व लोहारू जिला भिवानी के इनेलो कार्यकर्ता 22 जून को अपने-अपने हलकों में प्रदर्शन करेंगे। वहीं 23 जून को जींद जिले के नरवाना हलके में हलका इनेलो कार्यकारिणी व सहयोगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।