शहर में आने वाले दिनों में कई साहित्यकार, संगीत और रंगमंच से जुडे़ कार्यक्रम होने वाले हैं। अमर उजाला द्वारा जानिए आने वाले कार्यक्रमों का झरोखा।
26 जून को देखिये बच्चों से जुड़े नाटक
शहर के टैगोर थिएटर में 26 जून, वीरवार को बच्चों द्वारा सात नाटकों का मंचन होगा। यह सभी नाटक बच्चों ने 20 दिनों की थिएटर वर्कशाप के दौरान सीखे थिएटर के गुरों पर आधारित होंगे। इस वर्कशॉप का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर यूटी और टैगोर थिएटर सोसाइटी ने किया था। कार्यक्रम का समय शाम 6:30 बजे से। इसके लिए एंट्री फ्री होगी।
27 जून को गुरदास मान के गीत
27 जून को टैगौर थिएटर में शाम 6.30 बजे से रानी ब्रेस्ट कैंसर ट्रस्ट द्वारा गुरदास मान नाइट का आयोजन किया जा रहा है। यह एक फंड रेजिंग इवेंट है, जिसमें एंट्री सिर्फ पास के द्वारा ही उपलब्ध है। पास के लिए सेक्टर-22 स्थित मकान नंबर 2575 सेक्टर-22 सी में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
(शनिवार और रविवार का स्पेशल बॉक्स )
28 और 29 को पंजाबी लोक गायन, नृत्य और फूड फेस्टिवल
नार्थ जोन कल्चरल सोसाइटी, पटियाला द्वारा पंजाबी लोक नृत्य और गीतों के साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का उत्सव। 28 और 29 जून शनिवार और रविवार को कलाग्राम मनीमाजरा में शाम 5.30 बजे से रात 10 बजे तक।
साहित्यकारों से मुलाकात यूटी गेस्ट हाउस में
28 जून शनिवार को यूटी गेस्ट हाउस में चंडीगढ़ साहित्य अकादमी द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन। शाम 5.30 बजे से 7.00 बजे तक होने वाली इस काव्य गोष्ठी में कवियत्री योजना रावत, तरूना, परमजीत परम, अश्वनी शानदलिया और डॉक्टर चावला अपने काव्य संग्रह से कविता का पाठ करेंगे। एंट्री फ्री होगी।
पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में नाटक का मंचन
पंजाब कला भवन सेक्टर 16 में 29 जून रविवार शाम नाटक बाबा बंदा सिंह बहादुर का मंचन। पंजाब कला मंच द्वारा आयोजित इस नाटक का निर्देशन राजीव मेहता ने किया है। नाटक का समय शाम 6.30 बजे से । एंट्री फ्री होगी।