देश के एक राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल की जा रही है। अब इस राज्य के हर जिले में हर खेल का एक कोच होगा। बात हो रही है हरियाणा की। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने यह ऐलान किया है।
इससे प्रदेश में बिगड़ रहा कोच का अनुपात ठीक हो जाएगा। हर खेल के खिलाड़ियों को भी फायदा होगा। इसके लिए जल्द ही खेल विभाग में बड़े स्तर पर तबादले की तैयारी हो गई है।
जिन जिलों में एक खेल के एक से अधिक कोच हैं, उनका अन्य जिलों में तबादला किया जाएगा। इस संबंध में प्रत्येक जिले से रिपोर्ट तलब की गई है।