फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पांच रुपये प्रति घंटे के किराये पर चलाएं साइकिल, जानिए कब और कहां मिलेगी सुविधा

Thu, 03 Dec 2020 02:23 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
साइकिल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अब साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट के तहत साइकिलें चलेंगी। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। स्मार्ट कार्ड से साइकिल लेने वाले लोगों को 5 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से चार्ज होगा। 
विज्ञापन


10 दिसंबर से सिटी में यह साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। पहले फेज में शहर में 225 साइकिलें चलेंगी। इसके लिए 25 डॉकिंग स्टेशन बनेंगे। गुरुवार को कंपनी द्वारा बनाए गए एप का ट्रायल खत्म हो गया।


स्मार्ट सिटी के सीईओ केके यादव ने बताया कि पहले इस प्रोजेक्ट को नवंबर माह में शुरू करने की योजना थी। इसके लिए शहर के 10 डॉकिंग स्टेशन से 100 साइकिलें चलाने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन कंपनी ने साइकिलों को लॉक व अनलॉक करने के लिए जो एप बनाया है, उसके ट्रायल के लिए 3 दिसंबर तक का समय मांगा था। 
विज्ञापन


ट्रायल की सफलता के बाद इस पर प्रशासक से बात की तो उन्होंने 10 दिसंबर का समय दिया है। वहीं कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि अब 15 डॉकिंग स्टेशन बढ़ाने के साथ ही 125 ज्यादा साइकिलें चला सकते हैं। इनमें 150 ई-साइकिल और 75 पैडल वाली साइकिलें होंगी। ज्यादातर नए डॉकिंग स्टेशन सेक्टर 17 व 22 के आसपास बढ़ाए गए हैं। 

प्रोजेक्ट के तहत पांच हजार साइकिलें शहर में चलाई जाएंगी। 670 स्थानों पर साइकिल स्टैंड बनेंगे। इसके लिए एक स्मार्ट कार्ड व एप भी बनाया जाएगा। स्मार्ट कार्ड से साइकिल लेने वाले लोगों को 5 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से चार्ज होगा। जिनके पास कार्ड नहीं होगा उन्हें 10 रुपये देने होंगे। देश में पहली बार एक साथ किसी शहर में इतनी बड़ी संख्या में साइकिलें लाकर प्रोजेक्ट लांच किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन 25 स्थानों से चलेंगी साइकिल

सेक्टर 1 - रॉक गार्डन, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के प्रवेश द्वार के पास और पंजाब सिविल सचिवालय पैंट्री के पास
सेक्टर 12 - पीजीआई
सेक्टर 17- आईएसबीटी, नीलम सिनेमा, नगर निगम दफतर के पास, आहूजा के पास, एचडीएफसी बैंक के पास, टीडीआई मॉल के पास, जिमखाना के पास, आरबीआई के सामने
सेक्टर 34 - गुरुद्वारे के पास
सेक्टर 35- मार्केट के पास, बंग भवन के पास और लॉर्ड ऑफ पार्टीज के पास
सेक्टर 43 - आईएसबीटी, होटल अमारा के पास
सेक्टर 22 - अरोमा के पास, रिक्शा स्टैंड व बस क्यू शेल्टर के पास, होटल पिकाडली के पास, एससीओ नंबर 2422 के पास, सरकारी जानवरों के अस्पताल के पास
सेक्टर 16- शांतिकुंज पार्किंग


एक दिन की पानी की क्षमता बढ़ाने के प्रोजेक्ट का शिलान्यास चार को

सेक्टर-39 स्थित वाटर वर्क्स में पानी जमा करने की क्षमता बढ़ाने वाले प्रोजेक्ट का उद्घाटन 4 दिसंबर को होगा। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर इसका शिलान्यास करेंगे। प्रोजेक्ट के तहत शहर में पानी आपूर्ति की क्षमता आधे दिन से बढ़कर एक दिन तक की हो जाएगी। साथ ही लो प्रेशर की समस्या भी नहीं रहेगी। वर्तमान में वाटर वर्क्स में पानी स्टोर करने की क्षमता 2184 लाख लीटर है, जो अब बढ़कर 4186 लाख लीटर हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में दो साल का समय लगेगा।
 

प्रशासक से दोनों प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा की थी। उसके बाद उन्होंने दोनों प्रोजेक्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह दोनों प्रोजेक्ट को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाएंगे।-केके यादव, सीईओ, स्मार्ट सिटी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें