फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद सुलझेगा हरियाणा का विवाद

Sat, 13 Jul 2019 05:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर गरीबों का राशन डकारने और आटा आपूर्ति में करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड पर गरीब लोगों को गेहूं की बजाए आटा दिया जा रहा है। यह आटा घटिया गुणवत्ता का है, जिसमें से बदबू तो आती ही है, कीड़े भी निकलते हैं। 

विज्ञापन


हुड्डा अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए गेहूं की जगह आटा देने का फैसला सरकार ने लिया है। यह गलत निर्णय है। आटे की आपूर्ति व गुणवत्ता में करोड़ों रुपए का घोटाला हो रहा है। सरकार इसकी सीबीआई जांच कराए। सरकार को गरीब लोगों को गेहूं के साथ में उसकी पिसाई के लिए पैसा देना चाहिए था। 

हुड्डा ने कहा कि वर्तमान सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है। कांग्रेस के समय हरियाणा में बेरोजगारी की दर 2.8 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 8.6 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में कांग्रेस की अंतर्कलह पर हुड्डा बोले, अभी पार्टी संकट के दौर से गुजर रही है। राहुल गांधी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। नए अध्यक्ष की नियुक्ति एक सप्ताह तक हो सकती है, उसके बाद हरियाणा सहित सभी राज्यों के विवाद सुलझ जाएंगे। 
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनावों में मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच होगा और कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी। कांग्रेस मेरी आत्मा है और मैं कांग्रेस में ही रहूंगा। बेशक, पार्टी के वर्कर्स व नेताओं के विचार इससे भिन्न भी हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में गठबंधन की संभावनाएं हमेशा बनी रहती हैं। समान विचारधारा वाले दलों के साथ विस चुनाव में गठबंधन हो सकता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें