फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: हुड्डा बोले- भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण तो सिर्फ टीजर था, पूरी फिल्म दूसरे चरण में दिखाएंगे

Mon, 26 Dec 2022 06:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सड़कों में गड्ढे अक्सर देखने को मिलते हैं। लेकिन पहली बार गड्ढों में सड़क ढूंढनी पड़ी। मेवात और फरीदाबाद में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूरे देश से यात्री और नेता आए थे लेकिन सभी ने जर्जर सड़कों का जिक्र किया।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा में पहले चरण की कामयाबी से उत्साहित कांग्रेस ने लोगों का आभार जताया है। सोमवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरूआत से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में हुड्डा ने यात्रा में शामिल होने पर लोगों का धन्यवाद किया और पहले चरण को कामयाब बनाने के लिए विधायकों की मेहनत को सराहा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिरोजपुर झिरका से फरीदाबाद और दिल्ली बॉर्डर तक लाखों की तादाद में लोग यात्रा का हिस्सा बने। लोगों के उत्साह को देखकर लगता है कि पहला चरण तो सिर्फ टीजर था, ट्रेलर और पूरी फिल्म तो दूसरे चरण में देखने को मिलेगी। हरियाणा पिछले चरण में बनाए खुद के रिकॉर्ड को दूसरे चरण में खुद ही तोड़ेगा। उन्होंने तमाम विधायकों और कांग्रेसजनों को विधानसभा सत्र के बाद दूसरे चरण की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रा में उठाए गए मुद्दों को विधानसभा में भी उठाया जाएगा। राहुल गांधी ने हरियाणा में बॉन्ड पॉलिसी के खिलाफ आंदोलनरत मेडिकल विद्यार्थियों, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग कर रहे कर्मचारी प्रतिनिधियों, आर्थिक संकट की मार झेल रहे स्कूल संचालकों और पूर्व सैनिकों समेत कई नागरिक संगठनों से मुलाकात की। अगले चरण में भी किसानों समेत अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधि राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान सभी ने खस्ताहाल सड़कों पर हैरानी जाहिर की थी। सड़कों के इस मुद्दे को कांग्रेस ने विधानसभा में उठाया है। विधायक आफताब अहमद और मामन खान ने सरकार से सड़कों की हालत सुधारने की मांग की। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सड़कों में गड्ढे अक्सर देखने को मिलते हैं। लेकिन पहली बार गड्ढों में सड़क ढूंढनी पड़ी। मेवात और फरीदाबाद में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूरे देश से यात्री और नेता आए थे लेकिन सभी ने जर्जर सड़कों का जिक्र किया। सड़कों की अनदेखी करके सरकार ने पूरे देश में हरियाणा की छवि खराब करवाई है। इतना ही नहीं यात्रा वाले इलाकों में बिजली भी काटी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें