फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: हुड्डा बोले- मेरी नहीं किसी से नाराजगी, अजय माकन को वोट देंगे कुलदीप, बघेल-शुक्ला ने रायपुर में बनाई रणनीति

Mon, 06 Jun 2022 10:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हुड्डा को विधायकों का रायपुर से बुलावा आया है। वह मंगलवार को एक दिन के लिए शिविर में जाने की तैयारी में हैं, रविवार को उन्होंने न जाने का निर्णय लिया था। हुड्डा ने दिल्ली में कहा कि अजय माकन पक्का जीतेंगे। हमारे 31 विधायक हैं। 
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन पहले हुई तीखी बयानबाजी के बाद सोमवार को नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि उनकी किसी से नाराजगी नहीं है। कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस विधायक हैं और वह राज्यसभा चुना में पार्टी उम्मीदवार अजय माकन को वोट देंगे। हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए कांग्रेस ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


आलाकमान की तरफ से 10 जून को होने वाले चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों सीएम भूपेश बघेल और एआईसीसी सचिव राजीव शुक्ला ने सोमवार को रायपुर के मेफेयर रिजॉर्ट पहुंचकर विधायकों के साथ बैठक की। शुक्ला ने विधायकों के साथ बैठक के बाद कहा कि भाजपा की हॉर्स ट्रेडिंग सफल नहीं होगी। 

कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या बल है और अजय माकन की जीत होगी। वहीं, हुड्डा को विधायकों का रायपुर से बुलावा आया है। वह मंगलवार को एक दिन के लिए शिविर में जाने की तैयारी में हैं, रविवार को उन्होंने न जाने का निर्णय लिया था। हुड्डा ने दिल्ली में कहा कि अजय माकन पक्का जीतेंगे। हमारे 31 विधायक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कांग्रेस उम्मीदवार को वोट करेंगे। रायपुर में कांग्रेस विधायक प्रशिक्षण पर गए हैं और समय पर आ जाएंगे, जरूरत पड़ेगी तो फिर जाएंगे। उनकी या उम्मीदवार से किसी को कोई नाराजगी नहीं है। निकाय चुनाव में भाजपा-जजपा के उम्मीदवारों को हराने का काम करेंगे। मजबूत स्थानीय नेताओं का समर्थन किया जाएगा।

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने गाय के गोबर की योजना बताई
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे रविवार शाम को सायंकालीन प्रशिक्षण सत्र में पहुंचे और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी गाय के गोबर की योजना के बारे में विधायकों को बताया। उन्होंने कहा कि सरकार गाय के गोबर को दो रुपये किलोग्राम में खरीद रही है। किसानों की जैविक खाद वाली फसलों को सरकार महंगे दाम पर खरीदती है। लोग अब गोवंश को बेसहारा नहीं छोड़ते। एनआईटी फरीदाबाद के विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की गोबर खरीदने की योजना को हरियाणा में लागू करने के लिए मनोहर लाल सरकार को पत्र लिखेंगे।

अयोध्या कांड में पहुंचा रामचरित मानस का पाठ
विधायक नीरज शर्मा का रामचरित मानस पाठ रोजाना जारी है। वह दो से ढाई घंटे इसे रोजाना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके 13 विश्राम पूरा हो चुके हैं। कैकेयी कोपभवन में चली गई हैं और दशरथ रघु कुल रीत सदा चली आई वाली चौपाई पढ़ चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें