फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी में बोले हुड्डा, वारै न्यारै कर दयूंगा

Mon, 13 Oct 2014 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राई
विज्ञापन
विज्ञापन
राई हलके के गांव नाहरी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों से तरक्की और विकास में साझीदार बनने के लिए तीसरी बार कांग्रेस को वोट देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों से कहा कि अबकी सरकार बना दो, थारै वारै के न्यारै मैं कर दूंग्या। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने किसी भी किसान की जमीन खरीद कर किसी बिल्डर को नहीं दी है।

बल्कि केएमपी के लिए चौटाला सरकार के समय अधिग्रहीत की गई जमीन का मुआवजा उनकी सरकार ने ही बढ़ाया था। चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि जमीन छीनने और जबरन किसान से लेने का काम पूर्व की सरकारें करती थीं।
विज्ञापन

अपने पराए की पहचान करके मतदान करना

हुड्डा ने कहा कि जो विकास राई हलके में हुआ है, वह किसी से छिपा नहीं है। शिक्षा का बड़ा हब ये इलाका बना है और आने वाले दिनों में यहां और भी बड़े-बड़े संस्थान आएंगे।

इसके बाद इलाके के युवाओं को बेहतर शिक्षा मिलेगी, तो रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी के बहकावे में आने से पहले एक बार यह सोचकर देख लेना कि इससे पहले की सरकारों ने उनके इलाके के लिए क्या किया था और क्या उनकी नीतियां रही हैं।

क्या कभी किसी सरकार ने इस इलाके के लिए विकास का कोई एक पत्थर रखा था या नहीं? उन्होंने कहा कि चुनाव के समय में लोग तरह-तरह के प्रलोभन देते हैं, लेकिन अपने-पराये की पहचान करके मतदान करना।
विज्ञापन

किसानों की जमीन बिल्डरों को नहीं बेची

हुड्डा ने फिर से दोहराया कि कांग्रेस सरकार ने किसी किसान की एक इंच जमीन भी अधिग्रहीत करके किसी बिल्डर को नहीं बेची है। सरकार ने हमेशा किसान हित के लिए काम किया और ऐसी नीति बनाने का प्रयास किया, जिससे किसान और खेती की बेहतरी हो। ये किसान को इस बार धान के सीजन में भी पता चल गया होगा।

जब कांग्रेस सरकार थी, तब यही धान कहां था और भाजपा की केंद्र सरकार ने किसान के धान का क्या हाल किया है। उन्होंने यहां से उम्मीदवार जयतीर्थ दहिया के लिए समर्थन की मांग करते हुए लोगों से हाथ उठाकर समर्थन देने की बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चौटाला पर भी निशाना साधा और कहा कि ये पब्लिक है, सब जानती है।

किसने क्या किया है और किसकी कैसे नीति रही है, आज किसी से छिपा नहीं है। फिर भी लोग बड़े ओहदे पर होते हुए झूठे आंकड़े पेश करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। इस मौके पर उनके साथ प्रत्याशी जयतीर्थ दहिया एवं उनके समर्थक भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें