फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- दिल्ली चुनाव में कांग्रेस और आप में मुकाबला, बीजेपी नजर नहीं आ रही

Mon, 27 Jan 2020 05:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर ( हरियाणा)
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व आप के बीच सीधा मुकाबला होगा। भाजपा तो इस चुनाव में कहीं भी नजर नहीं आ रही। यह बात पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा के झज्जर में कही। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अब भाजपा का समय खत्म हो चुका है। हर चुनाव में भाजपा का झूठ नहीं चल सकता। 

विज्ञापन


कभी छद्म राष्ट्रवाद तो कभी धर्म के नाम राजनीति करके लोगों को बहकाना भाजपा का कार्य है लेकिन अब ऐसे हथकंडे अधिक समय तक नहीं चल सकते। दिल्ली विधानसभा की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि 28 जनवरी से कांग्रेस नेता प्रचार में जुट जाएंगें। हरियाणा के विधायकों को भी दिल्ली देहात व दूसरी जगहों पर चुनाव प्रचार के लिए भेजा जाएगा। 

उन्होंने कहा कि सभी की ड्यूटियां तय कर दी गई हैं। हुड्डा ने कहा कि दिल्ली में सरकार चलाना आम आदमी पार्टी के बस की बात नहीं है। पूर्व में भी लगातार 15 साल तक कांग्रेस ने दिल्ली को विकास के पथ पर पहुंचाया है। मेट्रो की सौगात दिल्ली में कांग्रेस शासनकाल की ही देन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें