फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोला केस की सीबीआई से जांच हो: गरचा

Mon, 23 Dec 2013 09:16 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता लखविंदर कौर गरचा ने ड्रग्स तस्कर जगदीश भोला के केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भोला ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया है कि इसके पीछे कुछ अकाली नेताओं का हाथ है।

भोला ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर यह भी कहा है कि वह अकाली नेताओं के नाम सीबीआई को ही बताएगा।

इसलिए इस केस की जांच सीबीआई से कराई जाए, ताकि यह सामने आ सके कि पंजाब के कौन से कैबिनेट मंत्री अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट में शामिल हैं।

गरचा ने कहा कि यह मामला गंभीर बन चुका है, इसलिए सरकार को फौरन सीबीआई जांच करानी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें