विभिन्न विभागों की सांझी जत्थेबंदी मुलाजिम संघर्ष कमेटी द्वारा 24 दिसंबर को डीसी दफ्तर पर किया जाने वाला रोष प्रदर्शन मुल्तवी कर दिया गया है।
अब यह रोष प्रदर्शन दस जनवरी को होगा। कमेटी के प्रेस सचिव हरनेक मावी ने बताया कि 24 जनवरी को स्कूलों में कामकाज का आखिरी दिन है।
काम को देखते हुए टीचरों व स्टाफ मेंबर ने रोष प्रदर्शन की तारीख आगे बढ़ाने की अपील की थी। जिसे देखते हुए अब दस जनवरी को दोपहर एक बजे धरना दिया जाएगा।