फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम के परिजनों की प्रभात झा से गुहार, आरोपी को बचा रहे नेता

Sun, 10 Apr 2016 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
भाजपा के प्रांतीय प्रभारी प्रभात झा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बहुचर्चित अबोहर कांड में मारे गए भीम टांक के परिजनों ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी प्रभात झा से मदद की गुहार लगाई है। वहीं, प्रभात झा ने भीम टांक हत्याकांड संघर्ष समिति को विश्वास दिलाया कि वह शराब व्यवसायी व अकाली नेता शिव लाल डोडा के विरुद्ध चालान पेश किए जाने में हो रही देरी के बारे में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बात करेंगे।  
विज्ञापन


समिति के संयोजक गोपी चंद सांदड ने शनिवार को  झा के अबोहर आगमन पर भीम की माता कौशल्या देवी व पार्षद धर्मवीर मलकट व गुरजंट सिंह के भाई रणजीत सिंह की उनसे मुलाकात करवाई।

पीड़ित परिवार ने झा के साथ 11 दिसंबर को डोडा के रामसरा गांव स्थित फार्म हाउस में 27 वर्षीय दलित युवक भीम टांक की बर्बरतापूर्वक हत्या व उसके साथी गुरजंट सिंह जंटा पर हुए कातिलाना हमले के बाद के घटनाक्रम पर चर्चा की।
विज्ञापन


समिति ने झा को बताया कि इस प्रकरण में अब तक 25 अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस चालान पेश कर चुकी है, लेकिन शिव लाल डोडा के विरुद्ध चालान अभी तक पेश नहीं किया गया और फाजिल्का की उप जेल में उसे प्रत्येक सहूलियतें उपलब्ध करवाई जा रही हैं इससे दलित समुदाय में रोष है। समिति के सदस्यों ने इस बात पर रोष जताया कि भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता डोडा को बचाने की कोशिश में जुटे हैं। उन्हें ऐसी हरकतों से बाज आने के लिये कहा जाए।

समिति ने कहा कि एक तरफ सभी राजनीतिक दल दलित समुदाय के वोट बैंक पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर यहां दलित परिवार न्याय की गुहार लगाते हुए पिछले 120 दिनों से संघर्ष करने पर मजबूर हैं। झा ने विश्वास दिलाया कि इस मुद्दे पर वह मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बात करेंगे और यह यकीनी बनाया जाएगा कि पीड़ित परिवारों को समुचित न्याय मिले और कोई भी अभियुक्त कार्रवाई से बच ना पाए। इस अवसर पर भाजपा के प्रांतीय संगठन मंत्री दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें