फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने बसपा पार्षद का पुतला फूंका

Mon, 24 Feb 2014 05:18 PM IST
रवि अटवाल/ डिजिटल टीम, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्लोमाजरा में समस्याओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने इलाके की बसपा पार्षद जन्न्त जहां का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व भाजयुमो अध्यक्ष अमित राणा ने किया। उनके साथ काफी संख्या में इलाकावासी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट पर प्रदर्शन के दौरान अमित राणा ने बताया कि जन्नत जहां जब से यहां की पार्षद बनी हैं, तबसे वे इलाके की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है।

यहां की सड़कें टूटी पड़ी हैं और हर समय गंदगी फैली रहती है। अब वे चंडीगढ़ लोकसभा सीट से सांसद की टिकट लेने के लिए प्रयासरत हैं, जबकि उन्हें पहले इलाके की समस्याओं की ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में अध्यक्ष अमित राणा के अलावा उपाध्यक्ष नरेश अरोड़ा, कृपानंद ठाकुर महासचिव गौरव गोयल, मंडल अध्यक्ष शशि पांडे सहित काफी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता और इलाकावासी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें