फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण को लेकर छिड़ी जंग में कूदे भगवंत मान, मुख्यमंत्री कैप्टन को लेकर दे दिया बड़ा बयान

Sat, 10 Nov 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
भगवंत मान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तंज कसा
विज्ञापन

सांसद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तंज कसा कि वे बिना एयर प्यूरीफी लिए घर से बाहर नहीं निकलते ,उन्हें दिल्ली और पंजाब के प्रदूषण के बारे में क्या जानकारी हो सकती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बचाव करते हुए मान ने कहा कि दिल्ली का वातावरण 28 अक्तूबर तक तो ठीक था, उसके बाद दिल्ली प्रदूषित हो गई।

विज्ञापन


भगवंत मान शुक्रवार दोपहर को आम आदमी पार्टी के अमृतसर हल्का के उम्मीदवार कुलदीप धालीवाल के चुनावी दफ्तर का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। बागी नेता सुखपाल सिंह खैरा द्वारा पंजाब में तीसरे मोर्चा की शुरू की जा रही तैयारियों पर मान ने कहा कि प्रदेश की जनता तय करेगी, इस मोर्चे की जरूरत है या नहीं। मान ने कहा कुछ नेता उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं कि पार्टी को वह तोड़ रहे हैं।

पार्टी अनुशासन से चलती है। पार्टी का अनुशासन भंग करने की किसी को भी आज्ञा नहीं दी जा सकती। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी इसी महीने आठ लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। आम आदमी पार्टी अभी नई है, इसलिए उम्मीदवारों को घर घर तक पहुंचने के लिए समय मिल जाएगा। करतारपुर कारिडोर पर कहा कि गुरु नानक के 550वें प्रकाश पर्व पर यदि संगत को श्री करतारपुर साहिब में शीश नवाने का सौभाग्य मिलता है तो वह उसका स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें