फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM अमरिंदर सिंह ने सुषमा स्वराज को लिखा पत्र, करतारपुर कॉरिडोर का मुद्दा पाक के समक्ष उठाने की मांग

Sat, 10 Nov 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम अमरिंदर सिंह व सुषमा स्वराज
विज्ञापन

 पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डेरा बाबा नानक से श्री करतारपुर साहिब तक रास्ता खोलने का मुद्दा पाकिस्तान सरकार के समक्ष उठाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अपील की है। सुषमा स्वराज को लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि करतारपुर साहिब सिखों के लिए पवित्र धार्मिक स्थान है क्योंकि श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा यहां गुजारा है।

विज्ञापन


गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से पाकिस्तान में पश्चिम की तरफ तकरीबन चार किलोमीटर दूर इस गुरुद्वारे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से करतारपुर साहिब तक रास्ते को खोलने का मुद्दा पाकिस्तान सरकार के समक्ष उठाने के लिए बार-बार भारत सरकार को विनती की है।

श्री गुरु नानक देव जी के नवंबर, 2019 में मनाए जा रहे 550वें प्रकाश पर्व का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री को बताया कि पंजाब विधानसभा ने 27 अगस्त, 2018 को आम सहमति के साथ एक प्रस्ताव पास करके डेरा बाबा नानक से करतारपुर साहिब (पाकिस्तान) के लिए बिना रोक-टोक वाला रास्ता खोलने की मांग की थी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने इससे पहले भी 20 अगस्त, 2018 को सुषमा स्वराज को अर्ध-सरकारी पत्र लिखकर यह मुद्दा पड़ोसी देश के साथ उठाने की विनती की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें