फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंत मान ने कहा: सूबे को लंदन-पेरिस नहीं असली पंजाब बनाना है, हर तीन माह में बेस्ट परफॉरमेंस अवॉर्ड से सम्मानित होंगे अधिकारी

Fri, 18 Mar 2022 02:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को अब हर तीन महीने में बेस्ट परफॉरमेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसका एलान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश को लंदन व पेरिस नहीं असली पंजाब बनाना है।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिले भारी जनादेश का सम्मान करते हुए राज्य के सिविल और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों को जनता के सेवक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री कार्यालय में पहली बैठक को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि जिन लोगों ने हमें सेवा करने का मौका दिया है, लोकतंत्र में यही लोग असली शासक होते हैं और राजनीतिज्ञों को सत्ता में रहने या बाहर का रास्ता दिखाने की ताकत भी इन लोगों के हाथ में होती है। 

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की मिसाल देते हुए मान ने कहा, ‘मैच में जीत हो या हार हो परंतु टीम का जज्बा सबसे अधिक मायने रखता है।’ इसी कारण उन्होंने पंजाब को अग्रणी राज्य बनाने के लिए अधिकारियों को एक टीम की भावना से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य सरोकार पंजाब को लंदन, कैलिफोर्निया या पेरिस बनाना नहीं बल्कि असली पंजाब बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राजनीतिक बदलाखोरी के रास्ते पर नहीं चलेगी और उन्होंने समूची प्रशासकीय मशीनरी को कहा कि वह पिछली सरकारों के उलट अपनी ड्यूटी बिना किसी राजनीतिक दबाव और निर्भीकता से समर्पित भावना, संजीदगी और ईमानदारी से निभाएं, ताकि पंजाबियों की उम्मीदों पर खरा उतरा जा सके। 
विज्ञापन


मान ने कहा, ‘मैं पिछली सरकारों की तरह अपने पास लाल डायरी नहीं रखता, बल्कि मेरे पास तो हरी डायरी होती है, इसलिए किसी भी तरह की बदलाखोरी के बारे में कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। मेरी सरकार में भ्रष्ट अफसरों के लिए कोई जगह नहीं है और यदि ऐसी कोई शिकायत मेरे ध्यान में आ गई तो ऐसे अफसर मुझसे सहानुभूति की अपेक्षा न रखें।’

अफसरों के लिए ‘बेस्ट परफॉरमेंस अवार्ड’ की घोषणा
मुख्यमंत्री ने सिविल और पुलिस अधिकारियों को तिमाही आधार पर ‘बेस्ट परफॉरमेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित करने का एलान किया, जिससे उनका मनोबल बढ़ाया जा सके। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह प्रयास यकीनी तौर पर अन्य अधिकारियों को और बेहतर और प्रभावशाली ढंग से कारगुजारी दिखाने के लिए प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री ने डीजीपी को सभी पुलिस कर्मचारियों के जन्मदिन पर उनके पारिवारिक सदस्यों को बधाई संदेश भेजने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें