लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद संगरूर से सांसद और पंजाब आप प्रधान भगवंत मान ने शहीदों को नमन किया। मान ने कहा कि 2022 का नींव पत्थर संगरूर के लोगों ने रख दिया है।
बाकी फर्ज सारा पंजाब अगले चुनाव में निभाएगा। भगवंत मान शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां पहुंच कर शहीदों को नमन किया। इसके बाद प्रेसवार्ता भी की। उन्होंने कहा कि अकाली-कांग्रेसी आपस में मिले हुए हैं।
बठिंडा में कैप्टन ने बादल परिवार की बहू को जिताने के लिए अंतिम समय में कांग्रेस प्रत्याशी उतारा तो बादल परिवार ने परनीत कौर को जिताने के लिए पटियाला में कमजोर प्रत्याशी उतारा। विधानसभा चुनाव में भी इन लोगों ने आपसी दोस्ती निभाई लेकिन अब लोग समझ गए हैं।
इसके पीछे कारण यह है कि पिछली सरकारों ने कभी आम जनता के लिए काम ही नहीं किया। मौके पर विरोधी दल के नेता हरपाल चीमा, विधायक अमन अरोड़ा, जिला प्रधान शिव कर्ण चेची, सतनाम जलालपुर, शिव कौड़ा, गगन अग्निहोत्री, सतनाम जलवाहा भी उपस्थित थे।