फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मुश्किल में भगवंत मान, भाजपा ने जारी किया विवादित वीडियो क्लिप

Wed, 30 Nov 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू दंपति का कांग्रेस व कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बयानों का वीडियो जारी करने के अगले दिन बुधवार को पंजाब भाजपा ने आप सांसद भगवंत मान का एक पुराना वीडियो जारी किया है, जिसमें मान सिख पंथ के अरदास के साथ पढ़े जाने वाले छंद ‘राज करेगा खालसा’ का अपमान करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो काफी पुराना है और वीडियो में वे पंजाब के एक प्रसिद्ध गायक का मजाक उड़ाने केलहजे से उक्त छंद को तोड़-मरोड़ रहे हैं। भाजपा ने इस वीडियो का पंजाब में विधानसभा चुनाव के मौजूदा माहौल में आम आदमी पार्टी के खिलाफ इस्तेमाल करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


भगवंत मान केइस कृत्य की निंदा करते हुए भाजपा प्रदेश प्रधान विजय सांपला ने कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में सिखों का लगातार अपमान कर रही है। वीडियो में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से अपने मेनिफेस्टो पर लगाए स्वर्ण मंदिर केचित्र पर ही चुनाव चिह्न झाडू लगाए जाने का मुद्दा भी उठाया गया है। 

इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव आरपी सिंह ने बुधवार को अमृतसर में श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह से मिलकर भगवंत मान के खिलाफ एक पन्ने का शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने जत्थेदार से कहा कि वे इसे एक भाजपा नेता की शिकायत न समझ कर एक सिख की शिकायत के तौर पर लें और भगवंत मान के खिलाफ कार्रवाई करें। जत्थेदार गुरबचन सिंह ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे तख्त के जत्थेदारों की अगली बैठक में इस मुद्दे को रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें