फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक फेरबदल: पंजाब सरकार ने देर रात बदले 10 जिलों के डीसी, पांच महिला अधिकारियों की नियुक्ति पर फैसला बाद में 

Sun, 03 Apr 2022 11:01 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमृतसर रूही दूग्ग को फरीदकोट में डीसी, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (डेवलपमेंट) पटियाला प्रीति यादव को रोपड़ में डीसी और एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (डेवलपमेंट) एसएएस नगर हिमांशु अग्रवाल को फाजिल्का का डीसी लगाया गया है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से 10 जिलों के डीसी के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत अमृतसर के डीसी गुरप्रीत सिंह खैरा को बदलकर श्री मुक्तसर साहिब का डीसी लगाया गया है, जबकि पटियाला के डीसी संदीप हंस को बदलकर होशियारपुर, पठानकोट के डीसी संयम अग्रवाल को बदलकर मालेरकोटला का डीसी लगाया गया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा श्री मुक्तसर साहिब के डीसी हरप्रीत सिंह सूडान को अमृतसर, फरीदकोट के डीसी हरबीर सिंह को बदलकर पठानकोट, स्पेशल सेक्रेटरी जनरल प्रशासन अमित तलवार को बदलकर एसएएस नगर का डीसी नियुक्त किया गया है। एडिशनल सेक्रेटरी कोऑर्डिनेशन साक्षी साहनी को पटियाला में डीसी तैनात किया गया है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमृतसर रूही दूग्ग को फरीदकोट में डीसी, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (डेवलपमेंट) पटियाला प्रीति यादव को रोपड़ में डीसी और एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (डेवलपमेंट) एसएएस नगर हिमांशु अग्रवाल को फाजिल्का का डीसी लगाया गया है। इनके अलावा आईएएस अधिकारी सोनाली गिरी, ईशा, बबीता, माधवी कटारिया और अपनीत रियात की नियुक्ति के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें